जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शनिवार को पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त ऑपरेशन में आतंकियों के एक ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। इस ऑपरेशन को पुलिस और 55 राष्ट्रीय राइफल्स ने मिलकर अंजाम दिया है। जानकारी के अनुसार यह ठिकाना बांदरपोरा मलंगपोरा गांव में पाया गया है।
एक अधिकारी ने बताया कि यहां से उन्हें भारी मात्रा में सामान बरामद किया है। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। उन्होंने आगे बताया कि जांच के बाद ही अन्य जानकारियों के बारे में पता चल पाएगा।