फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नाले को रिहायशी इलाके से जोड़ने पर लोगों में रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। वार्ड 13 और चक मंगा रकवाल के लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे बन रहे नाले को स्थानीय निकास नाले के साथ जोड़ने का विरोध जताया है। जम्मू-कठआ राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौड़ीकरण और फ्लाईओवरों का निर्माण कार्य चल रहा है। पानी की निकासी के लिए नाले का निर्माण भी किया जा रहा है। वार्ड 13 के स्थानीय निवासी सेवानिवृत्त कैप्टन रमेश शर्मा, रामलाल़, रवि कुमार व नरेंद्र सिंह ने बताया कि पहले ही उनका रिहायशी क्षेत्र काफी निचला इलाका है। मामूली बारिश होने पर बारिश और नाले का पानी सड़कों और घरों में घुस जाता है। कई दिनों तक गंदगी सड़कों में रहती है और बिमारियां फैलने का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा कि इस नाले को बसंतर नदी के साथ जोड़ा जाए, रिहायशी इलाके के साथ नहीं। लोगों ने कहा कि मामले की शिकायत स्थानीय विधायक और जिला प्रशासन से भी की गई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। नाले को रिहायशी क्षेत्र से न जोड़ा जाए। अन्यथा लोग प्रदर्शन करने पर विवश हो जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें