फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मन्नान की शोक सभा पर मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने एएमयू से की रिपोर्ट तलब

Fri, 12 Oct 2018 07:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) कैंपस में आतंकी और पूर्व पीएचडी स्कॉलर मन्नान वानी की मौत पर शोक सभा मामले में सरकार ने रिपोर्ट मांगी है। सरकार ने विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूछा है कि कैंपस में आतंकी की शोक सभा और आजादी के नारे लगने के मामले पर क्या कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने शुक्रवार सुबह इस मामले में विश्वविद्यालय प्रबंधन से जानकारी तलब की। मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने कुलपति और रजिस्ट्रार से विस्तार रिपोर्ट देने को कहा है। विश्वविद्यालय प्रबंधन से पूछा गया है कि कैंपस में आतंकी की शोकसभा आयोजित हुई या नहीं? इस पूरे मामले में आरोपी छात्रों के खिलाफ क्या कार्रवाई की गई है? शोकसभा में कितने छात्र शामिल हुए और आयोजक कौन थे? मंत्रालय ने एएमयू कैंपस में आजादी के नारे लगने के मामले पर भी विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें