एलजी से मुलाकात करते रोहन बोपन्ना।
अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने एलजी से मुलाकात कर दी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अंतरराष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और जम्मू-कश्मीर की अंतरराष्ट्रीय खो-खो खिलाड़ी नाजिया बीबी ने शनिवार को उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से मुलाकात की।
रोहन ने एलजी को बोपन्ना टेनिस अकादमी के बारे में बताया। बताया कि जम्मू व कश्मीर संभाग से चुने गए बच्चों को बंगलूरू में निशुल्क भोजन, आवास, शिक्षा और टेनिस प्रशिक्षण दिया जाएगा।
वहीं, एलजी ने नाजिया को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए बधाई और आगामी टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं दीं। नाजिया ने नई दिल्ली में खो-खो विश्व कप-2025 में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। जम्मू के नगरोटा की रहने वाली नाजिया भारत की महिला खो-खो विश्व कप विजेता टीम का हिस्सा हैं।
-
पूर्व मंत्री जुल्फकार अली व भाजपा प्रवक्ता अंकुर शर्मा भी एलजी से मिले
पूर्व मंत्री एवं भाजपा नेता चौधरी जुल्फकार अली के साथ पार्टी प्रवक्ता अंकुर शर्मा भी एलजी से मिले। अली ने राजोरी जिले के बुद्धल गांव में रहस्यमय मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए हस्तक्षेप के लिए एलजी का आभार जताया।