फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: प्लाग रन से स्वच्छता का दिया संदेश

विज्ञापन
प्लाग रन के दौरान सफाई करते हुए - फोटो : संवाद
विज्ञापन
जम्मू। स्वच्छता और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए जम्मू नगर निगम (जेएमसी) ने बुधवार को स्वच्छता ही सेवा और सेवा पर्व 2025 के तहत एक प्लॉग रन का आयोजन किया। इस पहल का उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता पर जानकारी देना था। इसके साथ शहर को कचरा मुक्त, स्वच्छ, हरित बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

प्लाग रन सुबह 9 बजे सरकारी सरवाल अस्पताल से शुरू हुई, जो टाली मोड में समाप्त हुई। इस दौड़ फिटनेस के साथ शारीरिक गतिविधि और सामाजिक जिम्मेदारी का समावेश रहा। इससे पहले उपायुक्त जम्मू राकेश मिन्हास ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया। उन्होंने छात्रों, स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय निवासियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी की सराहना की। इस कार्यक्रम में जम्मू पूर्व के विधायक युद्धवीर सेठी, जम्मू पश्चिम के विधायक अरविंद गुप्ता और जम्मू नगर निगम के आयुक्त डॉ. देवांश यादव शामिल रहे। सरकारी सरवाल अस्पताल के बड़ी संख्या में डॉक्टर और कर्मचारी, विभिन्न स्कूलों और कॉलेजों के छात्र और स्थानीय समुदायों के स्वयंसेवकों ने प्लॉग रन में भाग लिया। रन के दौरान प्रतिभागियों ने पर्यावरण-अनुकूल थैलों में कचरा एकत्र किया। समापन मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें