फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जल बचाएं जीवन बचाएं का दिया संदेश

Thu, 06 Jun 2024 05:12 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कठुआ। राजकीय उच्च विद्यालय सैड द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर में जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। स्कूल की मुख्याध्यापिका सुषमा रानी की अध्यक्षता में आयोजित ली में स्कूल के दर्जनों विद्यार्थियों, स्टाफ सदस्यों व गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आम लोगों को जल बचाएं जीवन बचाएं का संदेश दिया।
स्कूल परिसर से निकाली गई रैली के दौरान पूरे गांव में लोगों को पर्यावरण के संरक्षण में जल की भूमिका से परिचित करवाया गया। इस दौरान स्कूल के विद्यार्थियों ने लगातार बढ़ रहे तापमान से पर्यावरण को होने वाले संकट के बारे में जानकारी दी और अंत में रैली स्कूल परिसर में आकर संपन्न हो गई। मुख्याध्यापिका ने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों पर्यावरण को होने वाले नुकसान के असर के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली में सत्य प्रकाश शर्मा, सुदर्शन कुमार शर्मा, संजू शर्मा, सोम दत्त आदि गांव के गणमान्य नागरिकों के अलावा मास्टर देसराज, मंजू देवी, अजीत कुमार, शिक्षक गणेश कुमार, पवन कुमार, सोहनलाल, स्वर्णी देवी, लवली देवी, पुनित कुमार, रजनी देवी, सपना देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें