रियासत की शीतकालीन राजधानी जम्मू में सोमवार को रियासत के देश में विलय की 68वीं वर्षगांठ को पूरे ठाठ के साथ मनाने की भाजपा ने तैयारी पूरी कर ली है।
भाजपा महासचिव मुनीश शर्मा का कहना है कि विलय दिवस का कार्यक्रम महाराजा हरि सिंह प्रतिमा स्थल पर सोमवार सुबह 11:30 बजे से भाजपा मनाएगी। इस कार्यक्रम में भाजपा संगठन के शीर्ष नेताओं के अलावा मंत्री भी शामिल होंगे।
उनका कहना है कि विलय दिवस के महत्त्व को जन-जन तक पहुंचाने के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ता लोगों को जानकारी भी देंगे और शहर के प्रमुख चौक चौराहों में दीप माला भी की जाएगी और शाम को आतिशबाजी भी होगी।
रियासत की सत्ता में पहली बार आने वाली भाजपा विलय दिवस कार्यक्रम को भव्य तरीके से मनाना चाहती है। विलय दिवस कार्यक्रम 27 अक्तूबर को भी होंगे। पैंथर्स पार्टी मंगलवार को महाराजा हरि सिंह के प्रतिमा स्थल पर विलय दिवस कार्यक्रम आयोजित करेगी।