जम्मू-कश्मीर की मेंढार पुलिस ने मानकोट में नाका चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। बताया गया कि 14-15 अक्तूबर की मध्य रात्री को मानकोट में चेकिंग के दौरान एक अज्ञात संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रोका तो वह भागने की कोशिश करने लगा।
इसपर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। इस दौरान उसके पास से करीब एक किलो हेरोइन बरामद की गई। पुलिस ने उसके पास से बरामद की गई हेरोइन को अपने कब्जे में ले लिया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेंढार पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।