रियासी। जम्मू-कश्मीर किसान तहरीक के सदस्यों ने शनिवार को डाक बंगला के पास प्रदर्शन कर सरकार से किसानों की अनदेखी बंद करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि किसान देशवासियों का पेट भर रहे हैं, लेकिन उन्हें हक नहीं मिल रहा है। पांच जून को जय प्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। वहीं, बीते वर्ष पांच जून के ही के दिन किसान विरोधी बिल पेश किया गया था, जिसके खिलाफ किसानों धरना जारी है। प्रदर्शन के दौरान स्थानीय समस्याओं को भी गिनाया गया। कहा गया कि गर्मी के मौसम के शुरू होते ही कई ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्यां आन पड़ी है जिस को जलशक्ति विभाग हल करे ताकि लोगों को कोई परेशानी नहीं आने पाए। रेल लिंक परियोजना के तहत क्षतिग्रस्त हुई कूहलों को ठीक करने की मांग उठाई गई है। इस मौके पर किसान तहरीक के प्रधान सोहन लाल शर्मा, तारामणि, अब्दुल गफूूर, मंगत राम, सुभाष चंद्र, नंद किशोर, ऋषि पाल आदि मौजूद रहे।