फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिछले 3 महीनों से वेतन ना मिलने के चलते अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने विभाग के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह। तीन माह से वेतन न मिलने के चलते अखिल भारतीय सफाई मजदूर संगठन के बैनर तले सफाई कर्मियों ने शनिवार को विभाग के खिलाफ की नारेबाजी की। कर्मचारियों ने प्रधान विकास के नेतृत्व में कमेटी कार्यालय के बाहर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि तीन माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। हमें बड़े-बड़े नाम दिए गए हैं। कोई हमें कोरोना वायरस कहता है, परंतु कितना शर्मनाक है कि हमें वेतन नहीं मिल पाया। हम किस तरह से परिवार का पालन पोषण करें। अगर हमें काम के बदले पैसे नहीं दिए जाएंगे तो मजबूर होकर हमने इस तरह का कदम उठाया है। अगर हमें सोमवार तक वेतन नहीं मिला तो हम हड़ताल पर चले जाएंगे। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने म्यूनिसिपल कमेटी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और विरोध प्रदर्शन किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें