फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं ने खेली कबड्डी, नाग देवता पर लोगों ने टेका माथा

विज्ञापन
जिला रियासी के सुरजनधार में वार्षिक नाग देवता मेले की शुरूआत करवाते हुए ड़ीड़ीसी चेयरमैन,बीड़ीस - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी। जिले की तहसील भमाग के गांव सुरजनधार में धार्मिक आस्था के स्थान नाग देवता में तीन दिवसीय वार्षिक मेले की शुरूआत की गई। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह देखा गया। पहले दिन मेले में कबड्डी के मैच खेले गए, जिनमें स्कूलों की टीमों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मेले के पहले दिन कबड्डी का आयोजन किया गया, जिसमें सुरजनधार तथा आसपास के क्षेत्रों की स्थानीय टीमों ने हिस्सा लिया। कबड्डी मैच राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल बगदार, हायर सेकेंडरी स्कूल टोट, हाई स्कूल कोठरू, हाई स्कूल सुरजनधार, हाई स्कूल सेर सुंदवा, हाई स्कूल चोराकोट और मिडिल स्कूल कोटलर के बीच खेले गए। शनिवार को मेले में सांस्कृतिक तथा रंगारंग कार्यक्रम होंगे, जिनमें डोगरा तथा जम्मू कश्मीर की सभ्यता को दिखाया जाएगा।
वहीं, रविवार को विशाल वार्षिक दंगल का आयोजन किया जाएगा। दंगल में स्थानीय पहलवानों के साथ प्रदेश तथा बाहरी राज्यों से आने वाले पहलवान दमखम दिखाएंगे। दो दिनों तक चलने वाले अन्य कार्यक्रमों की रूपरेखा को तैयार कर उसे अंतिम रूप दिया गया। आयोजकों ने बताया कि मेले का सफल आयोजन करवाने के लिए जिला प्रशासन का पूरा सहयोग मिला है। नाग देवता स्थान स्थानीय ग्रामीणों के लिए आस्था का केंद्र है। लोग माथा टेकने के साथ मेले का आनंद लेने भारी तादाद में पहुंचते हैं। डीडीसी अध्यक्ष सर्राफ सिंह नाग ने विधिवत फीता काटकर मेले की शुरूआत करवाई। उनके साथ बीडीसी अध्यक्ष भमाग अशोक सिंह ठाकुर, सरपंच काया देवी, आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें