फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में भी नाच गाकर दी भगवान गणेश को विदाई

विज्ञापन
रियासी में शोभा यात्रा निकाल विसर्जन के लिए जाते हुए स्थानीय लोग। - फोटो : REASI
विज्ञापन
रियासी/पौनी। नौ दिनों तक पंडाल में बैठने के बाद शुक्रवार को 10वें दिन भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम से किया गया। इस दौरान पूरा नगर गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

नगर के स्थानीय ओपन एयर थियेटर तथा चौक चबूतरा में स्थित शीतला माता मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा को स्थापित किया गया था। शुक्रवार को दोनों स्थानों से बारी बारी से भगवान की प्रतिमा को एक वाहन में सवार कर विसर्जन के लिए ले जाया गया। इसमें शामिल लोगों ने एक दूसरे पर गुलाल फेंका। साथ ही स्पीकर लगाकर बजाए गानों पर खूब डांस किया। तरैंथा गांव में भी शुक्रवार दोपहर को एक शोभायात्रा निकाली। सभी स्थानों से विसर्जन के लिए निकली गणेश प्रतिमा को दरिया चंद्रभागा में विसर्जित किया गया।
वहीं, पौनी के स्थानीय नृसिंह मंदिर में भी शुक्रवार को गणेश वंदना करने वालों का तांता लगा रहा। पंडाल में विराजी गणेश प्रतिमा को शोभायात्रा के रूप में पूरे नगर में घुमाया गया। बाद में कई वाहनों में बैठकर लोग कांसीपट्टा के लिए रवाना हुए, जहां चंद्रभागा दरिया के तट पर प्रतिमा का विसर्जन किया गया। सभी स्थानों पर लोगों में भक्ति तथा आस्था देखी गई। सभी ने, गणपति बप्पा मोरया अगले वर्ष फिर जल्दी आ, का जयघोष कर उन्हें विदा किया।

रियासी में निकाली गई शोभा यात्रा में नाचते हुए स्थानीय युवा।- फोटो : REASI

पौनी से गणेश प्रतिमा का विसर्जन करने कांसीपटटा जाते हुए महिलाएं व अन्य लोग।- फोटो : REASI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें