खराब मौसम की वजह से पीडीपी अध्यक्ष एवं सांसद महबूबा मुफ्ती को शुक्रवार को चिनाब घाटी का अपना तीन दिवसीय दौरा स्थगित कर पत्नीटाप से ही श्रीनगर लौटना पड़ा। अब नए सिरे से चिनाब घाटी की तारीख को पार्टी की ओर से तय किया जाएगा।
महबूबा को जम्मू संभाग के तीन जिलों डोडा, किश्तवाड़ और रामबन में सदस्यता अभियान का आगाज 11, 12 और 13 मार्च को करना था। इसके लिए वह वीरवार रात को ही श्रीनगर से पत्नीटाप पहुंच गई थीं, लेकिन शुक्रवार सुबह भारी बारिश की वजह से दौरे को स्थगित करना पड़ा।
पीडीपी के प्रदेश महासचिव वेद महाजन ने महबूबा के तीन दिवसीय दौरे के स्थगित होने की पुष्टि करते हुए कहा है कि खराब मौसम की वजह से दौरा स्थगित हुआ। उनका कहना है कि चिनाब घाटी के दौरे की नई तारीख पार्टी की ओर से तय की जाएगी।