फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा पीडीपी की बागडोर करीबियों को सौंपने की तैयारी में

विज्ञापन
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती पार्टी की बागडोर अपने किसी करीबी को दे सकती हैं। पीडीपी में तस्सदुक मुफ्ती और सरताज मदनी को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है।
विज्ञापन


पार्टी संरक्षक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के सात जनवरी को हुए निधन के बाद से पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती पार्टी की बागडोर करीबियों को सौंपने की तैयारी कर रही हैं, ताकि सरकार गठन में अगर वह मुख्यमंत्री बनी तो पार्टी भी मजबूत बनी रहे।

इसके साथ ही अगर सरकार बनने के बाद कोई नेता बागी तेवर अपनाता है, तो पार्टी ऐसे नेताओं से निपट सके और पार्टी की क्षवि को नुकसान न हो।
Trending Videos
विज्ञापन

मुफ्ती मोहम्मद के बेटे हैं तस्सदुक मुफ्ती

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बेटे तस्सदुक मुफ्ती अब तक रियासत की सियासत में सक्रिय नहीं रहे हैं। पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती चाहती हैं कि अब वह पार्टी में सक्रिय हों।

इसके लिए उन्हें पार्टी में अहम स्थान देने के अलावा महबूबा के मुख्यमंत्री बनने के बाद अनंतनाग संसदीय सीट से खड़ा किया जा सकता है।

सरताज मदनी भी मुफ्ती परिवार के करीबी रिश्तेदार रहे हैं और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। उन्हें भी पीडीपी में अहम जिम्मेदारी देने की तैयारी चल रही है।

मदनी जम्मू कश्मीर विधानसभा के पूर्व डिप्टी स्पीकर रह चुके हैं। हालांकि 2014 के विधानसभा चुनाव में वह चुनाव नहीं जीत पाए थे। मदनी को पार्टी उपाध्यक्ष बनाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें