फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री से की पीओके में शारदा पीठ स्थापित करने की मांग

Sat, 01 Dec 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को एक चिट्ठी लिखकर पाक अधिकृत कश्मीर में शारदा पीठ स्थापित करने की मांग की है। 
विज्ञापन

 


गौरतलब है कि जम्मू-कश्मीर में इन दिनों सरकार के गठन को लेकर सियासी हलचलें जारी हैं। पिछले दिनों पीडीपी प्रमुख ने राज्यपाल सत्यपाल मलिक द्वारा जम्मू कश्मीर विधानसभा भंग करने के फैसले के खिलाफ कोर्ट में जाने से इनकार कर दिया था। उनका कहना था कि वे कोर्ट का दरवाजा नहीं खटखटाएंगी, बल्कि जनता की अदालत में जाएंगी।

महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर कहा था कि मेरे शुभचिंतकों ने राज्यपाल के फैसले को कोर्ट में चुनौती देने की सलाह दी। पीडीपी, कांग्रेस और नेकां राज्य के हितों को ध्यान में रखते हुए एक साथ आए थे। मेरा यह मानना है कि हमें जनता की अदालत में जाना चाहिए। जनता की अदालत अन्य किसी भी दूसरे मंच से ऊपर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें