पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती के दौरे को देखते हुए पार्टी पदाधिकारियों ने जम्मू में तैयारियां शुरू कर दी हैं। महबूबा मुफ्ती के दौरे को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं को जिम्मेदारियां बांटी जा रही हैं।
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती नौ जुलाई को जम्मू आएंगी। जम्मू में वह पार्टी पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से बैठकें करने के अलावा राजोरी और पुंछ जिलों का दौरा भी करेंगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार महबूबा मुफ्ती नौ जुलाई को दोपहर में जम्मू पहुंच जाएंगी। यहां गेस्ट हाउस में वह पार्टी के पदाधिकारियों व वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगी।
विज्ञापन
इसके अलावा दस जुलाई को वह गांधीनगर स्थित पार्टी कार्यालय जाएंगी और वहां पर पार्टी के प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठक कर संभाग के सियासी परिदृश्य पर चर्चा करेंगी। इसके अलावा राजोरी और पुंछ जिलों का दौरा कर महबूबा पार्टी संगठन को मजबूती देने का प्रयास करेंगी।