फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: श्रीनगर के बाद अनंतनाग का आवास भी पूर्व सीएम महबूबा ने किया खाली, बकाया किराया भी चुकाया

Thu, 08 Dec 2022 03:48 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अनंतनाग

सार

अनंतनाग आवास को लेकर अधिकारियों ने बताया कि महबूबा मुफ्ती समेत आठ पूर्व विधायकों को सरकारी आवास खाली करने के लिए नोटिस जारी किया गया था। उन्होंने सुबह बंगले से अपना सामान उठा लिया है।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर के सरकारी बंगला फेयर व्यू को खाली करने के बाद अब पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) अध्यक्ष महबूबा ने वीरवार को अनंतनाग में उन्हें मिला सरकारी आवास भी खाली कर दिया। उन्होंने परिसर खाली करने से पहले अपना बकाया किराया भी चुकाया।

विज्ञापन


अनंतनाग जिला प्रशासन ने महबूबा समेत नौ पूर्व विधायकों को सरकारी आवास खाली करने का एक सप्ताह पहले नोटिस जारी किया था। नोटिस मिलने के बाद महबूबा ने वीरवार सुबह बंगले से अपना सामान उठा लिया। कुछ दिन पहले वह फेयरव्यू खाली कर अपनी बहन के घर चली गईं।

हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने उनके राजनीतिक कद को देखते हुए आवास की जगह को असुरक्षित करार दिया है। ज्ञात हो कि महबूबा के साथ जिन अन्य आठ पूर्व विधायकों को नोटिस जारी किया गया था, उन्होंने नोटिस मिलने के अगले दिन डीसी से मिलकर गुहार लगाई थी उन्हें आवास खाली करने के लिए 15 दिन की मोहलत दी जाए।
विज्ञापन


डीसी ने उनकी गुहार को सुनते हुए समय सीमा बढ़ा दी थी। फिलहाल महबूबा के अलावा किसी अन्य पूर्व विधायक ने सरकारी आवास खाली नहीं किया है। 

महबूबा के मामा रहते थे यहां

खनबल के इस सरकारी आवास में महबूबा के मामा और पूर्व विधायक मोहम्मद सरताज मदनी रहते थे। महबूबा अपनेअनंतनाग दौरे के दौरान यहां कुछ समय व्यतीत करती थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें