राज्य की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में पद संभालने जा रहीं महबूबा (56) ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
भाजपा विधायक दल के नेता निर्मल सिंह भी उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
भाजपा के नेता बाली भगत को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।
महबूबा सरकार में मंत्री: बीजेपी विधायक चंद्र प्रकाश गंगा (पुूर्व सरकार में उद्योग और वाणिज्य मंत्री), लाल सिंह (पूर्व सरकार में स्वास्थ्य और चिकित्सा मंत्री, बीजेपी), अब्दुल रहमान वीरी (पीडीपी)।
मुफ्ती मोहम्मद सईद की सरकार में स्वस्थ मंत्री रहे लाल सिंह ने भी मंत्री पद के लिए शपथ ली। लाल सिंह ने शपथ डोगरी भाषा में ली।
पीडीपी के सैयद बशारत अहमद बुखारी जम्मू-कश्मीर सरकार में एक मंत्री के रूप में कौसुर भाषा में शपथ ली।
पूर्व सरकार में वित्त मंत्री रहे हसीब द्राबू ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
पीपुल्स कांफ्रेंस के नेता सज्जाद लोन जम्मू-कश्मीर सरकार के एक मंत्री के रूप में शपथ ली।
मुफ्ती मोहम्मद सईद के मंत्रीमंडल में शिक्षा मंत्री रहे नईम अख्तर ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
Jammu: Mehbooba Mufti to take oath as the CM of Jammu and Kashmir shortly: BJP's Ram Madhav arrives at Raj Bhawan pic.twitter.com/WxkD3ygTsm
— ANI (@ANI_news) April 4, 2016
अब्दुल गनी कोहली ने भी मंत्री पद की शपथ ली। यह भाजपा के एक मात्र मुस्लिम विधायक हैं। यह गुज्जर समुदाय से आते है। अब्दुल गनी कालाकोट से विधायक हैं। हिंदी के अलावा कश्मीरी, पंजाबी और अंग्रेजी में विधायक ले रहे हैं शपथ
पीडीपी नेता आयशा नक्काश ने भी पीडीपी- भाजपा गठबंधन सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल एनएन वोहरा ने जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री के रूप में सुनील कुमार शर्मा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
भाजपा की मनोनीत विधायक प्रिया सेठी जम्मू-कश्मीर सरकार में मंत्री पद की शपथ ली।
Congratulations to Mehbooba Mufti on taking oath as the CM of Jammu & Kashmir.
— Nitish Kumar (@NitishKumar) April 4, 2016
बिहार के मु्ख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महबूबा मुफ्ती को जम्मू कश्मीर की सीएम बनने पर बधाई दी।
I am sure that under joint leadership of @BJP4India & PDP, Jammu & Kashmir will reach new heights of growth & prosperity.
— Maheish Girri (@MaheishGirri) April 4, 2016
दिल्ली से भाजपा के सांसद महेश गिरि ने महबूबा मुफ्ती को बधाई देते हुए कहा कि जम्मू कश्मीर पीडीपी और भाजपा गठबंधन जम्मू कश्मीर को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।