फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती बोलीं- उड़ी हमले का मकसद युद्ध जैसे हालात पैदा करना

Mon, 19 Sep 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने उड़ी में हुए आतंकी हमले को एक बड़ी साजिश करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह हमला रियासत में पहले से बने अशांत माहौल को और बिगाड़ने और यहां युद्ध जैसे हालात बनाने की मंशा से किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आतंकी हमले में शहीद हुए सैनिकों के परिवारों के प्रति संवेदना जताई। उड़ी हमले की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में कड़वाहट का रियासत के लोग बीते ढाई दशक से अधिक समय से खामियाजा भुगत रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते जब भी खराब होते हैं उसका दुष्परिणाम जम्मू-कश्मीर के लोगों को भुगतना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

'पाक ने भारत के खिलाफ छेड़ रखा है प्राक्सी वार'

डिप्टी सीएम निर्मल सिंह - फोटो : PTI
मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत सरकार की ओर से कई बार पाकिस्तान की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाया गया, पर पाकिस्तान की ओर से हर बार जवाब में इस तरह के हमले करवाए गए। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पाकिस्तान से रिश्ते सुधारने की पहले के मद्देनजर लाहौर भी चले गए थे। पर उसके कुछ दिनों बाद ही पठानकोट हमला हो गया। 

रियासत के उप मुख्यमंत्री डॉ. निर्मल सिंह ने उड़ी आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कहा कि बीते दो दशक से अधिक समय से पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ छद्म युद्ध (प्राक्सी वार) छेड़ रखा है। पाकिस्तान पर कड़े शब्दों में प्रहार करते हुए उन्होंने कहा कि बर्दाश्त की एक सीमा होती है।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को इसका कड़ा जवाब दिया जाएगा। कहा कि प्रधानमंत्री यह स्पष्ट कर चुके हैं कि हमले के दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। निर्मल सिंह ने आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें