फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'आतंकियों और उनके परिजनों को एक नजर से देखना गलत'

Wed, 14 Dec 2016 10:20 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
कार्यक्रम में लोगों संबोधित करतीं मुख्यमंत्री महबूबा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर के हालात में सुधार के लिए साहसिक फैसले लेने पर जोर दिया है। उन्हाेंने कहा अब जख्माें पर मरहम लगाने का वक्त आ गया है।
विज्ञापन


सरकार को कुछ दिलेर फैसले लेने होंगे। पांपोर के लेथपोरा स्थित कमांडो ट्रेनिंग सेंटर में पासिंग आउट परेड से मुखातिब महबूबा ने कहा कश्मीर हिंसा के दौरान अत्यधिक बल का प्रयोग हुआ। कुछ हद
तक ये जरूरी भी था लेकिन अब पुलिस का नजरिया बदलने की जरूरत है। उन्होंने कहा आतंकियों और उनके परिजनों को एक ही नजर से देखना सही नहीं है।

महबूबा ने कहा आतंकियों और पत्थरबाजों के खिलाफ अभियान चलाते समय सुरक्षा बलों को ध्यान रखना होगा कि वे आतंकियों और उनके परिजनों को एक ही नजर से न देखें। घाटी में तेजी से हालात सुधर रहे हैं। ऐसे में सहयोगात्मक नजरिए से सुरक्षा की ड्यूटी की जानी चाहिए। सुधरते हालात में हमें भी अपने आप में बदलाव लाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

'कश्मीर पर वायपेयी का फार्मूला सबसे बेहतर'

सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : self
पैलेट गन का जिक्र करते हुए महबूबा ने कहा जब तक इस हथियार का विकल्प नहीं आ जाता, सुरक्षा बलों को इसके इस्तेमाल से परहेज की नीति पर काम करना होगा।

कश्मीर मसले के हल के लिए अटल बिहारी वाजपेयी के फार्मूले को सबसे बेहतर करार देते हुए उन्होंने कहा कि शांति बहाली की उस पहल से वर्षों रियासत में अमन रहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें