मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने रियासत में तनाव खत्म करने के लिए पाकिस्तान की पहल पर जोर दिया है।
महबूबा ने कहा भारत के प्रधानमंत्री दोस्ताना रिश्ते बनाने के लिए खास पहल कर चुके हैं जो एक मौका था, लेकिन पाक ने इसे गंवा दिया। अब पाकिस्तान की बारी है।
सरहद पर गोलाबारी स्थायी रूप से नहीं रह सकती, आज नहीं तो कल संघर्ष विराम का महत्व समझना ही पड़ेगा। महबूबा उधमपुर स्थित शेरे कश्मीर पुलिस अकेडमी में पासिंग आउट परेड क ो बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रही थीं।