फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर सरकार के लिए खेलों का विकास सर्वोच्च प्राथमिकता में शुमार: महबूबा मुफ्ती

Fri, 25 Aug 2017 08:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : File Photo
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए मानसिक और शारीरिक स्तर को मजबूत बनाने पर जोर दिया है। सरकार राज्य में खेल और शारीरिक गतिविधियों के विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेल अहम हैं। राज्य के युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए दो सौ खेल कोच उपलब्ध करवाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री शुक्रवार को श्रीनगर में जेके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल के मार्निंग वाक अभियान के तहत रन फार हेल्थ में पहुंची थीं। इसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और युवाओं ने शिरकत की। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल और इससे जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसमें ऐसी गतिविधियों को हर सप्ताह विद्यालयों में करवाने पर काम किया जाएगा। काउंसिल की प्रधान महबूबा ने कहा कि राज्य सरकार ने खेल विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है।

इसके लिए बजट को बढ़ाया गया है। इसके अलावा बुनियादी ढांचे को पूरे राज्य में युवाओं को उपलब्ध करवाने पर काम किया जा रहा है। इस अवसर पर विधायक वाची एजाज अहमद मीर, काउंसिल के सचिव वहीद उर रहमान पर्रा, उपायुक्त श्रीनगर डा. सैयद आबिद रशीद और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें