फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: BBC कार्यलय में IT सर्वे पर बोलीं महबूबा- विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा, फिर चाहे पत्रकार हो या राजनेता

Wed, 15 Feb 2023 05:44 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा कि बीबीसी कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वे की कार्रवाई से भाजपा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश भेज रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के रूप में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही है।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि विपक्ष की आवाज को दबाया जा रहा है। चाहे वह पत्रकार हों या राजनेता। उन्होंने कहा कि बीबीसी कार्यालयों में आयकर विभाग के सर्वे की कार्रवाई से भाजपा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गलत संदेश भेज रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र के रूप में भारत की छवि को नुकसान पहुंचा रही है। महबूबा मुफ्ती ने यह भी कहा कि इसमें कुछ नया भी नहीं है। कश्मीर में पत्रकारों के खिलाफ इसी तरह के कदम उठाए जा चुके हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'खासकर जम्मू-कश्मीर में हम पिछले तीन साल से देख रहे हैं कि पत्रकारों के साथ कैसा व्यवहार किया जाता है। फहद शाह और सज्जाद गुल को जेल भेज दिया गया है। दुर्भाग्य से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय समुदाय तब चुप रहा जब यह यहां हो रहा था और अब वहां भी हो रहा है।

महबूबा मुफ्ती ने कहा, 'आज बीबीसी, जिसे दुनिया भर में बहुत विश्वसनीय माना जाता है, पर गुजरात दंगों पर दस्तावेज फिल्म जारी करने के बाद उनके कार्यालयों पर छापा मारा गया है। इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब हुई है, वे (भाजपा) देश को बदनाम कर रहे हैं। यह भाजपा के विश्व गुरु के दावों की भी पोल खोलती है। हमें सभी लोकतंत्रों की जननी के रूप में जाना जाता है लेकिन यह अच्छा संकेत नहीं है।'
विज्ञापन


जम्मू-कश्मीर में हो रही जी20 बैठक के बारे में पूछे जाने पर पीडीपी अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र की सत्ताधारी पार्टी विश्व गुरु होने का दावा करते नहीं थकती है, लेकिन बीबीसी पर कार्रवाई ने विश्व को एक बुरा संदेश दिया है। उन्होंने कहा, 'एक तरफ आप जी20 और विश्वगुरु के बारे में बात कर रहे हैं, दूसरी तरफ बीबीसी जैसी विश्वसनीय एजेंसी पर कार्रवाई की जा रही है। प्रदेश में गरीबों के घरों को तोड़ रहे हैं। दुनिया में जा रहा संदेश बहुत बुरा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें