फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत-पाक के बीच तकरार से राज्य प्रभावित होता है: महबूबा मुफ्ती

Thu, 14 Mar 2019 11:16 PM IST
विजय जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती - फोटो : ANI
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मु्फ्ती ने कहा कि भारत-पाक के बीच तकरार से हमारा राज्य प्रभावित होता है। अगर करतारपुर कॉरिडोर खुल सकता है तो रावलाकोट क्यों नहीं। इस पर गंभीरता से विचार करने की जरूरत है। उन्होंने जल्द विधानसभा चुनाव कराए जाने की भी बात कही।
विज्ञापन


महबूबा मुफ्ती ने वीरवार को श्रीनगर में कहा कि अगर करतारपुर का रास्ता चालू है तो रावलाकोट बंद क्यों है। बीच में उड़ी वाला बंद कर देते हैं। कहने का मकसद यह है कि वाघा बार्डर भी चलता है, करतारपुर कॉरिडोर भी खुलेगा मगर जब भी दोनों देशों के बीच तकरार होती है तो उसका खामियाजा जम्मू कश्मीर को भुगतना पड़ता है। 
विज्ञापन


चुनावों को लेकर महबूबा ने कहा कि हमारी पार्टी का स्टैंड स्पष्ट है कि विधानसभा चुनाव जल्दी होने चाहिए ताकि लोगों को परेशानियों से निजात मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें