फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़िए, महबूबा मुफ्ती का विकासवादी लोकलुभावन बजट

Tue, 31 May 2016 10:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
haseeb drabu - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
महबूबा सरकार का पहला बजट रियासत के लोगों के लिए विकासवादी और लोकलुभावन रहा। बजट पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के सपनों को सरकार करने की एक कोशिश तो है ही, इस पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की भी छाप साफ नजर आती है।
विज्ञापन


उद्यमियों, महिलाओं के साथ ही स्वास्थ्य एवं शिक्षा क्षेत्र की बेहतरी के लिए भी घोषणाएं की गईं। बजट में महिलाओं का खास ख्याल रखते हुए हायर सेकेंडरी तक फीस माफ करने की घोषणा की गई। द्राबू के 3000 करोड़ रुपये घाटे के बजट में कुल 64,669 करोड़ रुपये व्यय और 61,681 करोड़ रुपये आय का प्रावधान किया गया है।

वित्त मंत्री डॉ. हसीब द्राबू ने बजट में युवाओं पर विशेष ध्यान नहीं दिया है। बेरोजगारी दूर करने के लिए और उच्च शिक्षा के लिए बजट में कोई सीधा और ठोस प्रावधान नहीं किया गया है। कुछ राहतों दी हैं तो कुछ कठोर फैसले भी लिए हैं। टोल टैक्स बढ़ाने के साथ ही टीवी पर मनोरंजन भी महंगा कर दिया गया है।
विज्ञापन

महिलाओं के लिए विशेष रियायत का एलान

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
द्राबू ने बजट में बच्चियों को मुफ्त शिक्षा देने के साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए कई घोषणाएं कीं। महिला उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए इंडस्ट्रियल एरिया में उनके लिए 10 फीसदी स्थान आरक्षित किया जाएगा।

उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में प्रशिक्षित करने के लिए जम्मू और श्रीनगर में महिला उद्यमिता केंद्रों की स्थापना की जाएगी। रियासत में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से चार और पुलिस थाने खोले जाएंगे। ये पुलवामा, कुपवाड़ा, कठुआ और उधमपुर में खुलेंगे। सभी

राजकीय, जिला तथा सब जिला अस्पतालों में महिलाओं के लिए विशेष रूप से टायलट बनेंगे। बजट में जम्मू और श्रीनगर में महिलाओं के लिए विशेष रूप से बस  सेवा संचालित करने के लिए पांच करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन

वित्त मंत्री ने 3000 करोड़ घाटे का बजट पेश किया

जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
युवा उद्यमियों के लिए जम्मू और श्रीनगर में बिजनेस इंक्यूबेटर सेंटर बनेगा। यह उद्यमियों को आर्थिक सहायता, ब्रांडिंग तथा मार्केटिंग में मदद पहुंचाएगा। इसके लिए 5 करोड़ की राशि तय की गई है। बीपीएल बिजली उपभोक्ताओं को जिनके पास मीटर लगा हो 30 यूनिट मुफ्त बिजली और फिक्सड चार्ज में छूट दी जाएगी।  

पत्रकार कल्याण कोष की स्थापना की घोषणा करते हुए 2 करोड का प्रावधान किया गया है। हेरिटेज बिल्डिंगों की सुध लेते हुए सरकार ने इनके संरक्षण के लिए पांच करोड़ का प्रावधान किया। पहले चरण में 800 भवनों में से 50 भवनों का संरक्षण किया जाएगा।

द्राबू ने अपने बजट भाषण में टैक्स प्रावधानों में भी छूट की घोषणा की। 31 मार्च 2017 तक स्थानीय उद्योगों को वैट व सेंट्रल सेल्स टैक्स, कच्चे तथा तैयार माल पर टोल टैक्स और होटल, लाज तथा गेस्ट को टैक्स से छूट दी गई।

हेल्थ क्लब, जिम, फिटनेस व वेलनेस सेंटर, स्लीमिंग सेंटर, अस्पतालों तथा नर्सिंग होम को टैक्स से छूट, एक्स-रे मशीन, स्कैनर, एक्स-रे फिल्म व प्लेट पर वैट 13.5 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी करने की घोषणा की गई। इसके साथ ही हैंडमेड कप, पत्ते व कागज से बने प्लेट पर वैट से छूट दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें