फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवी बार पार्टी अध्यक्ष बनी महबूबा मुफ्ती

Sat, 24 Jan 2015 02:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पीडीपी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती को एक बार फिर से पार्टी अध्यक्ष चुन लिया गया है। निर्विरोध हुए चुनाव में मुफ्ती को पांचवी बार पार्टी अध्यक्ष चुना गया है।
विज्ञापन


आगले तीन साल तक अब मुफ्ती पार्टी की अध्यक्ष रहेंगी।  52 साल की महबूबा ने कश्मीर यूनिवर्सिटी से लॉ में ग्रेजुएशन की है। इसके बाद वह 1996 में कांग्रेस के टिकट पर बिजबेहरा से चुनाव जीतकर राजनीति में आई।

पीडीपी संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के बाद अब पार्टी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती भी जम्मू आ गई थीं। मुफ्ती तथा महबूबा दोनों के जम्मू में होने से सियासी हलचल तेज हो गई है। आज पार्टी संविधान के अनुसार इलेक्टोरल कालेज (मतदान के अधिकारी सदस्यों का समूह) ने नए अध्यक्ष का चुनाव किया।
विज्ञापन


पहले ही ही महबूबा की दोबारा ताजपोशी तय मानी जा रही थी। खास बात यह रही कि नए अध्यक्ष के चुनाव के साथ ही नई सरकार के स्वरूप तथा राज्यसभा चुनाव के लिए संभावित गठजोड़ पर भी चर्चा की गई। इस वजह से पीडीपी के टाप नेताओं के जमावड़े पर सभी राजनीतिक दलों की पैनी नजर टिकी रही।

विधानसभा चुनाव के परिणाम की घोषणा के बाद यह पहला मौका है जब पीडीपी के टाप नेता का एक साथ एक मंच पर आए हैं। इलेक्टोरल कालेज में सांसद, पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक और विभिन्न क्षेत्रों के जोनल प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें