फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kashmir: महबूबा मुफ्ती ने आतंकी इमरान की मौत पर उठाए सवाल, दहशतगर्द साथी की गोली का बना था शिकार

Wed, 19 Oct 2022 05:14 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने हाइब्रिड आतंकी इमरान की मौत पर सवाल उठाए हैं। महबूबा ने कहा कि उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसकी हिरासत में एक अन्य आतंकवादी ने उसे मार दिया गया। इसकी जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
PDP Chief Mehbooba Mufti - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी प्रमुख एवं जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बुधवार को शोपियां के नौगाम में मुठभेड़ के दौरान मारे गए हाइब्रिड आतंकी इमरान गनई की मौत के मामले में जांच की मांग की है। आतंकी इमरान को पुलिस ने शोपियां में मारे गए दो मजदूरों की हत्या के बाद सोमवार सुबह गिरफ्तार किया था। इस हमले का वह आरोपी था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार हाइब्रिड आतंकी के खुलासे के आधार पर पुलिस और सुरक्षाबल लगातार छापेमारी कर रहे थे। बुधवार सुबह शोपियां के नौगाम में अन्य आतंकी और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में हाइब्रिड आतंकवादी इमरान बशीर गनई साथी आतंकी की गोली का शिकार हुआ।

इसे लेकर महबूबा मुफ्ती ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड आतंकी इमरान कैसे मारा गया। उसको पुलिस ने गिरफ्तार किया और फिर उसकी हिरासत में एक अन्य आतंकवादी ने उसे मार दिया गया। इस मामले में जांच होनी चाहिए। यह कैच एंड किल पॉलिसी की तरह तो नहीं, जो गुजरात चुनाव से पहले पंजाब में विकसित की गई थी। साथ ही उन्होंने कश्मीरी पंडित पूरण भट्ट और दो यूपी के श्रमिकों की हत्या की निंदा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें