फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती पहुंचीं तेहरान: अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि, बोलीं- यहां आना मेरे लिए सम्मान

Fri, 03 Jul 2026 03:05 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला, नेटवर्क श्रीनगर

सार

महबूबा मुफ्ती ने तेहरान पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें शोषितों के लिए लड़ने वाला नेता बताया।
विज्ञापन
महबूबा मुफ्ती ने तेहरान में अयातुल्ला खामेनेई को दी श्रद्धांजलि - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को तेहरान पहुंचकर ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने तेहरान आकर व्यक्तिगत रूप से शोक और एकजुटता जताने को अपना सम्मान बताया।एक्स पर पोस्ट में महबूबा मुफ्ती ने लिखा ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई की शहादत पर गहरी संवेदना और एकजुटता जताने के लिए तेहरान में मौजूद रहना मेरे लिए सम्मान की बात है एक ऐसे सम्मानित नेता जो धारा के खिलाफ खड़े होने का साहस रखते थे और शोषितों के लिए लड़े। मुफ्ती ईरान में आयोजित शोक समारोहों में शामिल होने के लिए तेहरान गई थीं, जहां वह अन्य गणमान्य लोगों और शोकाकुलों के साथ शामिल हुईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अयातुल्ला खामेनेई को वैश्विक अन्याय के खिलाफ मजबूती से खड़े रहने और शोषितों का हक उठाने वाला नेता बताया। इससे पहले महबूबा को ईरानी अधिकारियों की ओर से तेहरान में शोक समारोहों में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण मिला था। जम्मू-कश्मीर से चुनिंदा आमंत्रित लोगों में वह भी शामिल थीं, जिनमें कई प्रमुख शिया धर्मगुरु भी थे। क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान के बीच कई देशों के राजनीतिक नेता और धार्मिक प्रतिनिधि तेहरान में शोक समारोहों में हिस्सा लेने पहुंचे हैं।

यह खबर भी पढ़ें: ईरान ने भारत को दिया निमंत्रण: महबूबा मुफ्ती को खामनेई के अंतिम संस्कार में बुलावा, भेजा विशेष न्योता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें