फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में महबूबा मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज

Fri, 17 Feb 2017 11:58 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
र‌ियासत की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : FILE PHOTO
विज्ञापन
लगभग 11 महीने पुराने महबूबा मंत्रिमंडल का शुक्रवार को विस्तार होगा। पीडीपी कोटे से दो मंत्री शामिल हो सकते हैं। 25 सदस्यीय मंत्रिमंडल में पीडीपी के फिलहाल 12 मंत्री ही हैं। कोटे के तहत दो और मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा कोटे के 11 मंत्री पहले से ही हैं।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि दो नए मंत्रियों को शामिल करने के साथ ही कुछ मंत्रियों के विभागों में भी फेरबदल संभव है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि पीडीपी कोटे के ही मंत्री शामिल किए जाएंगे। भाजपा की ओर से किसी फेरबदल की गुंजाइश नहीं है।सूत्रों का कहना है कि कैबिनेट विस्तार में अमीराकदल से विधायक मोहम्मद अल्ताफ बुखारी और डोडा से एमएलसी फिरदौस टाक को मौका दिया जा सकता है।

जम्मू संभाग से फिलहाल केवल उपभोक्ता मामलों के मंत्री चौधरी जुल्फकार अली का ही प्रतिनिधित्व है। इस वजह से जम्मू संभाग में पीडीपी अपने मंत्रियों की संख्या बढ़ाना चाहती है। अल्ताफ बुखारी को श्रीनगर में लोकसभा उपचुनाव को देखते हुए शामिल किए जाने की बात कही जा रही है। फिलहाल राज्यमंत्री आसिया नक्काश ही श्रीनगर में पार्टी का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी से भी की थी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा

MEHBOOBA MUFTI - फोटो : file photo
पीडीपी सांसद तारिक हामिद कर्रा के इस्तीफे के बाद उत्पन्न सियासी शून्यता की भरपाई के लिए अल्ताफ को शामिल किए जाने पर जोर है। कुछ महीने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से महबूबा की मुलाकात के बाद भी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चा चली थी।

उस समय भी अल्ताफ बुखारी का मंत्रिमंडल में शामिल किया जाना तय माना जा रहा था। भाजपा के कुछ विधायकों ने भी केंद्रीय नेतृत्व से मंत्री बनाने की मांग की थी, लेकिन, इसे ठुकरा दिया गया। 

पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद के मंत्रिमंडल में शामिल अल्ताफ बुखारी व जावेद मुस्तफा मीर और दो राज्य मंत्रियों मोहम्मद अशरफ मीर व अब्दुल मजीद पाडर को महबूबा ने अपने मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया था। भाजपा ने सुख नंदन चौधरी और राज्यमंत्री पवन गुप्ता को हटाकर शाम चौधरी और अजय नंदा को मंत्रिमंडल में शामिल किया था।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें