फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Srinagar: सोनम वांगचुक के समर्थन में महबूबा मुफ्ती, बोलीं- युवाओं के भविष्य के लिए दे रहे हैं कुर्बानी

Fri, 17 Jul 2026 04:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, श्रीनगर

सार

सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन को लेकर पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह युवाओं के भविष्य के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर सोनम वांगचुक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के अनशन को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि वांगचुक देश की युवा पीढ़ी के भविष्य की सुरक्षा के लिए अपना जीवन दांव पर लगा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

महबूबा मुफ्ती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे युवाओं से केंद्र सरकार का संवाद नहीं करना एक औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक सरकार का युवाओं की समस्याओं के प्रति इतना उदासीन रवैया चिंता का विषय है।

उन्होंने सोनम वांगचुक के अनिश्चितकालीन अनशन का जिक्र करते हुए कहा कि वह नीट परीक्षा में अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

बता दें कि जंतर-मंतर पर कॉकरेच जनता पार्टी (सीजेपी) की ओर से नीट परीक्षा में गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा है। यह आंदोलन 20 जून से शुरू हुआ था, जबकि सोनम वांगचुक 28 जून से इसमें शामिल हुए और इसके बाद से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर हैं।

प्रदर्शनकारी संगठन ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे के साथ परीक्षा अनियमितताओं के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिवारों को एक करोड़ की मुआवजा देने की मांग की है। संगठन ने 20 जुलाई को संसद के मानसून सत्र के पहले दिन शांतिपूर्ण मार्च निकालने का भी आह्वान किया है।

वहीं, अनशन के 20वें दिन सोनम वांगचुक ने कहा कि वह हर हाल में 20 जुलाई तक जीवित रहेंगे। डॉक्टरों ने उनकी बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति को लेकर चिंता जताई है और लंबे समय तक अनशन जारी रहने पर अंगों को नुकसान पहुंचने की आशंका व्यक्त की है। हालांकि, वांगचुक ने सरकार की ओर से प्रतिक्रिया नहीं मिलने तक अनशन खत्म करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें