फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir: महबूबा मुफ्ती बोलीं- सूची कैसे लीक हुई, कश्मीरी पंडितों की सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर नहीं

Tue, 06 Dec 2022 03:45 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

महबूबा मुफ्ती ने कहा आतंकियों के हाथ जानकारी लगने के बाद अब कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकियां मिल रही हैं। उनकी सुरक्षा में सरकार पूरी तरह से विफल है। उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
Mehbooba Mufti - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की जानकारी लीक होने को लेकर सरकार को घेरा है। उन्होंने पूछा कि सरकार को जनता को जवाब देने चाहिए कि कश्मीरी पंडितों की सूचनाएं कैसे लीक हुईं।

विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि आतंकियों के हाथ जानकारी लगने के बाद अब कश्मीरी पंडित कर्मचारियों को धमकियां मिल रही हैं। उनकी सुरक्षा में सरकार पूरी तरह से विफल है। सरकार केवल उनका शोषण कर रही है और उनकी समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।

हाल ही में प्रधानमंत्री विकास पैकेज (पीएमडीपी) के तहत घाटी में काम कर रहे 56 कश्मीरी पंडित कर्मचारियों की सूची आतंकी संगठनों तक लीक कर दी गई है। इसमें उनके कार्यस्थलों के बारे में जानकारी है। आतंकी तंजीम लश्कर-ए-ताइबा के टीआरएफ ने इन कर्मचारियों को धमकी दी है, जो सोशल मीडिया पर वायरल की गई है।
विज्ञापन


इसे सुरक्षा में सेंध माना जा रहा है। क्योंकि आतंकियों को यह भली भांति पता है कि कौन कर्मचारी कहां तैनात है। पिछले दिनों इन कर्मचारियों की गोपनीय तरीके से तैनाती की गई थी। इसके बाद भी सूची सार्वजनिक हो गई। इस बीच पुलिस ने अपने जवानों के लिए नए सिरे से एसओपी जारी की है। इसमें कहा गया है कि छुट्टी के दौरान और ड्यूटी खत्म होने के बाद विशेष एहतियात बरते जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें