जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने कहा है रमजान आने वाले हैं। इन दिनों में लोग दिन-रात इबादत करते हैं और मस्जिद जाते हैं। मैं भारत सरकार से अपील करती हूं कि पिछले साल रमजान की तरह इस बार भी युद्ध विराम की घोषणा की जाए और सर्च ऑपरेशन व सैन्य कार्रवाई पर इस पाक महीने में रोक लगा दी जाए, ताकि जम्मू-कश्मीर का अवाम कम से कम एक रमजान का महीना सुकून से गुजार सकें।