फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

J&K: पर्यटकों को लुभाने के लिए विदेशों में होंगे रोड शो

Mon, 23 May 2016 11:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कश्मीर की खूबसूरती ही नहीं, मेहमाननवाजी भी विश्वविख्यात है। हमें बाहें खोलकर सैलानियों की आवभगत करनी होगी। कश्मीर की यही पहचान उसे दुनिया का सबसे बेहतर पर्यटक स्थल स्थापित कर सकती है। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने श्रीनगर में पर्यटन से जुड़े होटल, ट्रेवल व अन्य उद्योगों के प्रतिनिधियों से संवाद के दौरान कश्मीर की मेहमाननवाजी को पर्यटन विकास का सबसे बड़ा मंत्र करार दिया।

जम्मू कश्मीर टूरिज्म अलायंस एंड ट्रेवल एजेंट्स एसोसिएशन आफ कश्मीर के साथ बैठक में महबूबा ने कहा होटल, हाउसबोट, शिकारा, पोनी, टूर और ट्रेवल संचालकों पर निर्भर करता है कि कश्मीर में वह किस तरह से सैलानियों की आमद को बढ़ाने में सहयोग करते हैं। 
विज्ञापन


बतौर पर्यटन विकास मंत्री महबूबा ने कहा सैलानियों की सुविधा के लिए मोबाइल एप्लीकेशन बनाई जा रही है। इसके माध्यम से कश्मीर आने वाले लोग आनलाइन बुकिंग और आरक्षण करवा सकेंगे। उन्होंने पर्यटन विभाग के सचिव से कहा कि एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन जैसे स्थानों पर प्री-पेड टैक्सी सेवा फरहाम करवाएं।

महबूबा ने कहा मलेशिया, सिंगापुर, थाइलैंड और इंडोनेशिया में राज्य सरकार रोड शो आयोजित करेगी। इन देशों से घाटी में बड़ी तादाद में पर्यटक आते हैं। उन्हाेंने कहा कई देशों ने जम्मू कश्मीर आने के इच्छुक नागरिकों के लिए एडवाइजरी थोपी है।

राज्य सरकार ऐसी एडवाइजरी को वापस करवाने के लिए विशेष प्रयास करेगी। महबूबा ने एडवेंचर टूर आपरेटर्स आफ कश्मीर, कश्मीर चैंबर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री और बेसिक्स सोशल इंटरप्राइजेज के प्रतिनिधियों से मुलाकात कर सरकार के सहयोगात्मक नजरिए का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें