फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर हिंसा पर महबूबा से मिले आर्मी कमांडर, दिलाया शांति में सहयोग का भरोसा

Thu, 04 Aug 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/श्रीनगर
विज्ञापन
सीएम महबूबा मुफ्ती और डीएस हुड्डा - फोटो : File Photo
विज्ञापन
वीरवार को सेना के उत्तरी कमान के जीओसी इन सी लेफ्टिनेंट जनरल डीएस हुड्डा और चिनार कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल सतीश दुआ ने घाटी की सुरक्षा व्यवस्था पर मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती से चर्चा की।
विज्ञापन


उन्होंने आश्वस्त किया कि घाटी में जल्द शांति बहाली के लिए सेना सरकार की हरसंभव मदद करेगी। सैन्य प्रवक्ता के अनुसार उत्तरी कमान के कमांडर ने समाज के सभी वर्गों खासकर युवाओं से घाटी में शांति बहाली तथा माहौल को सामान्य बनाने में सहयोग करने की अपील की है। कहा कि हिंसा की मौजूदा घटनाओं से काफी नुकसान हुआ है।

बच्चों की शिक्षा के साथ ही सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा है। व्यापारियों तथा दैनिक वेतन भोगियों को काफी भुगतना पड़ रहा है। पर्यटन को भारी नुकसान पहुंचा है। इन सबसे अधिक उन परिवारों का दर्द जिनके बच्चे हिंसा की भेंट चढ़े हैं।
विज्ञापन


इससे पहले दिन में लेफ्टिनेंट जनरल हुड्डा ने घाटी के विभिन्न हिस्सों का दौरा कर हालात का जायजा लिया। साथ ही माहौल को सामान्य बनाने तथा शांति स्थापित करने की दिशा में की गई कार्रवाई और सुरक्षा बलों के बीच समन्वय की भी जानकारी ली।

इस दौरान उन्होंने विशेष सतर्कता बरतने की हिदायत दी। साथ ही प्रदर्शनकारियों से निपटने के लिए जवानों को अधिक से अधिक संयम बरतने और युवाओं को जागरूक करने को कहा। उन्होंने जवानों की ओर से लोगों की मदद के लिए उठाए गए कदमों की सराहना भी की। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें