फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजनाओं के विकसित करते समय विरासत का ध्यान रखे: महबूबा मुफ्ती

Mon, 19 Dec 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
mehbooba mufti - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने विकास परियोजनाओं को जम्मू व श्रीनगर शहरों में विकसित करते समय रियासत की संस्कृति और विरासत का ध्यान रखने के संबंधित अधिकारियों को हिदायत दी है।
विज्ञापन


सोमवार को आवास एवं शहरी विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक में मुख्यमंत्री ने दोनों शहरों के लिए विकास प्रस्तावों की समीक्षा की। उन्होंने इस अवसर पर योजना तैयार करने व परियोजना विकास एजेंसियों से कहा कि शहरों में हरियाली को बढ़ावा दिया जाएं और भविष्य में ठोस कचरा प्रबंधन की जरूरतों को पूरा किया जाएं।

इसको भी ध्यान में रखा जाएं। मुख्यमंत्री को बताया गया कि दोनों शहरों में 80 सब प्रोजेक्टों पर काम किया जाएगा। 
विज्ञापन

रियासत में कई योजनाओं पर होगा काम

बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती - फोटो : फाइल फोटो
जम्मू में हेरिटेज और पर्यटन को बढ़ावा, स्मार्ट यूटिलिटी मैनेजमेंट, ड्रेनेज, सीवरेज और सेनीटेशन में सुधार, शहरी विकास परियोजनाओं पर काम होगा। श्रीनगर में झेलम वाटर फ्रंट, बाबा डेंब लेक को बहाल करना, विरासत की खोज और बहाली, शहर के सौंदर्यकरण और ठोस कचरा प्रबंधन पर काम होगा।

इस अवसर पर आवास एवं शहरी विकास के सचिव हिरदेश कुमार, जेडीए के वाइस चेयरमैन मुबारक सिंह, श्रीनगर विकास प्राधिकरण के चेयरमैन तहसीन मुस्तफा आदि मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें