फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजाद ने प्रदेश के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया: आरएस चिब

विज्ञापन
विज्ञापन
डीपीएपी के वरिष्ठ नेताओं ने की पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के महासचिव आरएस चिब की अध्यक्षता में गांव सतरइयां में मंगलवार को बैठक हुई। अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी चेयरमैन गुलाम नबी आजाद ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की बेहतरी के लिए काम किया है। जिस समय राज्य से अनुच्छेद 370 निरस्त किया गया, उस समय भी संसद में राज्य के लोगों का पक्ष रखा। राज्य का दर्जा बहाल करने और विधानसभा चुनाव कराने की पार्टी की मांग रही। अब पार्टी को मजबूत करने की जरूरत है।
महासचिव ने बताया कि 23 दिसंबर को पार्टी चेयरमैन गुलाम नबी आजाद की सभा रंजीत पैलेस आरएस पुरा में होनी है। इसलिए, कार्यकर्ताओं के साथ आज की बैठक की गई। इस दौरान पार्टी के उप चेयरमैन जीएम सरूरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने अनुच्छेद 370 हटाने पर जम्मू-कश्मीर में कारखाने खोलने का वादा किया था। यहां के पढ़े लिखे युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं किया। कई कर लोगों पर थोपे, जिससे गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों की कमर टूट गई। प्रांतीय प्रधान जुगल किशोर शर्मा ने कहा कि आज कांग्रेस नेता डीपीएपी के तीन मुद्दों को अपना बना रहे हैं। लेकिन, जब गुलाम नबी आजाद पार्टी में थे तब मनमानी की गई। उन्होंने जम्मू संभाग में पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। जोनल प्रधान गारू राम ने कहा कि पार्टी चेयरमैन के हाथ मजबूत होने पर विधायक विधानसभा में 35-ए को बहाल करने का समर्थन करेंगे, ताकि राज्य के लोगों को सरकारी नौकरियां मिल सकें। मौके पर प्रवक्ता एस निजामी, साेवत अली, बलवीर सिंह अज्जी, सतपाल मांडी, अशोक भगत, आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव बडियाल काजिया के पास खुला डीपीएपी कार्यालय

आरएस पुरा। गांव बडियाल काजिया के पास आरएस पुरा-चकरोई मार्ग पर मंगलवार को डीपीएपी कार्यालय का उद्घाटन पार्टी महासचिव आरएस चिब ने किया। उन्होंने कहा कि सुचेतगढ़ ब्लॉक के प्रधान रंजीत सिंह इस कार्यालय से क्षेत्र के लोगों को सेवाएं देंगे। मौके पर पार्टी के उप चेयरमैन जीएम सरूरी, जोनल प्रधान व पूर्व मंत्री गारू राम, प्रांतीय प्रधान जुगल किशोर भी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें