फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंटल कालेज में 4 जून से मैकेनिकल कार्यों का परीक्षण करें : सचिव

विज्ञापन
इंदिरा गांधी डेंटल कालेज जम्मू का दौरा करते स्वास्थ्य सचिव डाय सैयद आबिद रशीद शाह ।
विज्ञापन
जम्मू। स्वास्थ्य सचिव डॉ. सैयद आबिद रशीद शाह ने आगामी 4 जून से पहले इंदिरा गांधी सरकारी डेंटल कॉलेज (आईजीजीडीसी) के अतिरिक्त ब्लॉक के सभी मैकेनिकल कार्यों का परीक्षण करने के साथ कार्यकारी अभियंताओं को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने पर जोर दिया है। उन्होंने मरीज की देखभाल, बुनियादी ढांचे, उपकरण और अस्पताल की समग्र परिचालन दक्षता पर ध्यान केंद्रित करते हुए आईजीजीडीसी जम्मू में स्वास्थ्य देखभाल के बुनियादी ढांचे और सेवाओं की स्थिति का आकलन किया।
विज्ञापन

सचिव ने बुधवार को डेंटल कालेज का दौरा कर वहां मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान कालेज प्रशासन के साथ एक बैठक में प्रमुख परियोजनाओं पर क्रियान्वित किए जा रहे विभिन्न कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने कालेज के संकाय सदस्यों से बातचीत में उनके मुद्दों और चिंताओं के बारे में पूछा। यह सुनिश्चित किया जाए कि स्वास्थ्य सुविधाएं उच्चतम मानकों को पूरा करती हैं और सबसे आसान तरीके से समुदाय तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने डॉक्टरों से अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने पर जोर दिया। सचिव ने अस्पताल की विभिन्न शाखाओं का दौरा कर सुविधाओं, बुनियादी ढांचे और संबंधित उपयोगिताओं का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें