फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल 17 लाख युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ेगी सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। प्रदेश सरकार ने चालू वित्त वर्ष में 17.5 लाख युवाओं को विभिन्न खेल गतिविधियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सोमवार को उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने युवा सेवा और खेल विभाग के कामकाज की समीक्षा की। इस दौरान उप-राज्यपाल ने संबंधित विभाग को बुनियादी खेल ढांचे को मजबूत करने को कहा। इस दौरान उप-राज्यपाल को बताया गया कि विभाग ने 1682 पंचायतों में प्ले-फील्ड तैयार कर लिया है, जबकि शेष में तैयार किया जा रहा है। इस दौरान जम्मू-कश्मीर पहली बार विभिन्न खेलों में 17 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की मेजबानी करने जा रहा है, जिसमें देश भर से 12 हजार खिलाड़ी भाग लेंगे। इस दौरान उप-राज्यपाल को बताया 2020-21 में 6,27,166 खिलाड़ियों ने विभाग द्वारा आयोजित गतिविधियों में भाग लिया, जिसमें बैक टू विलेज, माय टाउन माय प्राइड, 24वें नेशनल यूथ फेस्टिवल सहित अन्य शामिल थे। इस दौरान बताया कि खेलों इंडिया के तहत 26 प्रोजेक्टों को खेल मंत्रालय को मंजूरी के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें