कटड़ा । धर्मनगरी में ताराकोट सांझी छत्त रोपेवे परियोजना को लेकर वीरवार को बैठक का आयोजन किया जाएगा। श्री माता वैष्णो देवी संघर्ष समिति के चेयरमैन बली राम राणा ने कहा कि दोपहर तीन बजे देवी पार्क में रखी गई है। अगर किसी कारण मौसम खराब रहता है या बारिश हुई तो उसी समय पर श्रीधर चौक में श्रीधर धर्मशाला में बैठक आयोजित की जाएगी। इस मौके पर बड़ी संख्या में संघर्ष समिति के सदस्य मौजूद रहे। संवाद