विजयपुर। क्षेत्र में महाशिवरात्रि पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। पर्व को लेकर तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। शिवालयों को सजाने संवारने के लिए रंग रोगन के साथ साफ-सफाई का कार्य तेजी से जारी है। इसके अलावा पर्व के दिन निकाले जाने वालाी शोभायात्रा की तैयारियों में भी श्रद्धालु जुट गए हैं।
विजयपुर, शिव नगर, कस्बा के वार्ड नंबर तीन, राया, सुचानी, गुडा सलाथिया, सवांखा मोड़, गुड़ा मोड़, गढ़वाल, गगोर, जख आदि स्थानों पर शिवरात्रि को लेकर तैैयारियां शुरू हो गई हैं।