फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की रक्षा में अहम भूमिका निभा रहे जाट युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। अखिल भारतीय जाट महासभा के अध्यक्ष मनमोहन ने समुदाय के युवाओं के सीमाओं के साथ-साथ भीतरी इलाकों में देश की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर संतोष और गर्व व्यक्त किया। उन्होंने अफसोस जताया कि इस वर्ग की उपस्थिति सरकारी विभागों में दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के युवाओं को अन्य पिछड़ा वर्ग का लाभ दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन

विजयपुर के खोड नंदपुर में एक सभा में जाट नेता ने विधानसभा के चुनाव से पहले जाट समुदाय को ओबीसी का दर्जा देने की मांग की उठाई। जाट नेता ने कहा कि यह एक रिकॉर्ड है कि जाट परिवार जिन क्षेत्रों में रह रहे हैं, वहां दुश्मन, आतंकवादियों या राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा घुसपैठ का एक भी प्रयास नहीं किया गया है। उन्होंने मौजूदा दौर में आईएएस और आईपीएस पदों पर देश की सेवा कर रहे जाट समुदाय के कई युवाओं का जिक्र किया। कहा कि ज्यादातर जाट सीमावर्ती इलाकों में रह रहा है। समुदाय के सदस्यों को यह समझने के लिए प्रेरित किया कि उनके बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए ओबीसी का दर्जा कैसे आवश्यक है।
इस बीच जाट महासभा ने एक समिति का गठन किया, जिसमें चौधरी प्रेम पाल पाला को अध्यक्ष, सुखजिंदर सिंह पोला को विजयपुर निर्वाचन क्षेत्र का उपाध्यक्ष नामित किया गया। तिलक राज चौधरी को विजयपुर तहसील अध्यक्ष और सरायन चौधरी और यशपाल चौधरी को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। सरपंच रूप चौधरी को रामगढ़ तहसील का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सरपंच काली दास एवं प्रकाश चौधरी को उपाध्यक्ष तथा रमेश चौधरी (रामगढ़) एवं प्रकाश चौधरी (दाग छनी फतवाल) को कार्यकारी सदस्य नियुक्त किया गया।
विज्ञापन

रिकी चौधरी को विजयपुर तहसील के युवा विंग के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया जबकि रणदीप चौधरी (रेपू) को उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कश्मीर सिंह अध्यक्ष यूथ विंग रामगढ़ तहसील, सुरिंदर सिंह और भास्कर रंधावा उपाध्यक्ष के रूप में और अनिल कुमार, केवल चौधरी, टोनी नागरा और सरदार बिंदर सिंह को कार्यकारी सदस्य के रूप में नामित किया गया था। बैठक के दौरान बीडीसी अध्यक्ष सीएच दर्शन लाल भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें