15 अगस्त की तैयारियों को लेकर एसडीएम ने अधिकारियों से की बैठक।
- फोटो : RSPURA
बिश्नाह। तहसील कार्यालय में शनिवार को स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर एसडीएम साउथ अभिषेक अबरोल ने तहसील अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने 15 अगस्त की तैयारियों का जायजा लिया। एसडीएम अभिषेक अबरोल ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जाएगा। इससे पहले 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल होगी, ताकि उसमें जो भी कुछ कमियां हों अगले दिन उन्हें दूर कर लिया जाए। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ-साथ देशभक्ति व रंगारंग कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। बैठक में थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह चिब, तहसीलदार सोहन लाल राणा, बीएमओ राकेश मगोत्रा, सीडीपीओ राशि दत्ता, बीडीओ रजनी बाला आदि मौजूद रहे। संवाद