फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी में होगा ध्वजारोहण

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी/पौनी। हायर सेकेंडरी स्कूल पौनी मेें गणतंत्र दिवस समारोह इस बार सादे तरीके से मनाया जाएगा। सोमवार को इस संबंध में प्रशासनिक बैठक हुई। इसमें बताया कि कोविड के चलते हुए अभी तक कोई कार्यक्रम नहीं किए गए हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में बीडीसी चेयरमैन पवन कुमार शर्मा ध्वजारोहण करेंगे। तिरंगे को सलामी देने के साथ ही राष्ट्रीय गान का कार्यक्रम है। समारोह में स्कूल के विद्यार्थी शामिल नहीं किए जाएंगे अलबत्ता स्थानीय गण्मान्य लोगों को बुलाया जाएगा। बैठक के दौरान तहसीलदार लेखराज, एसएचओ राजेश गौतम, नायाब तहसीलदार कृष्ण चंद, प्रिंसिपल सूरज प्रकाश, कमेटी सदस्य विकास गनदोतरा, प्रकाश सिंह, रोबिन बनाथिया, सूरज शाह आदि मौजूद रहे। रियासी में स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें