रियासी। वार्ड सात निवासी एडवोकेट शाजरा पंजाबी ने जिला प्रशासन से नगर में मौजूद कस्टोडियन भूमि की निशानदेही सहित जांच करने की मांग की है। सोमवार को जनाना पार्क में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि नगर में कई स्थानों पर कुछ लोगों ने कस्टोडियन भूमि पर कब्जे कर रखे हैं। जिन को जगह मकान बना कर रहने के लिए दी गई थी लेकिन उन्होंने उसे दूसरे को बेच दिया है। उन्होंने इस संदर्भ में उपराज्यपाल से भूमि की निशानदेही और जांच करने की मांग की है।