वीरवार को नई दिल्ली में प्रस्तावित श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड की बैठक में इस साल आयोजित होने वाली यात्रा की तिथि और अवधि का निर्णय लिया जा सकता है।
बैठक की अध्यक्षता जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल एनएन वोहरा करेंगे। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बैठक में यात्रा से संबंधित सभी पहलुओं पर चर्चा की जाएगी।
पंजीकरण शुरू करने की तिथि सहित हेलीकॉप्टर सेवाओं और यात्रियों की सुविधा पर भी फैसले होंगे। इसके साथ ही बैठक में हेलीकॉप्टर से आने वाले श्रद्धालुओं के अतिरिक्त पैदल जाने वाले कितने श्रद्धालुओं को प्रतिदिन दर्शन की अनुमति दी जाएगी, इस पर भी फैसला होगा।