फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा रणनीति: फिदायीन हमले के बाद राजोरी में एजेंसियों की बैठक, आतंकवाद से निपटने के लिए बनाई कार्य योजना

Sun, 21 Aug 2022 09:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, राजोरी

सार

राजोरी के दरहाल में सेना के शिविर पर फिदायीन हमले के नौ दिन बाद यह सुरक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें खुफिया एजेंसियों, ब्रिगेड कमांडरों, राजोरी-पुंछ के एसएसपी और एसपी ऑपरेशन (शोपियां) शामिल हुए। एडीजीपी मुकेश कुमार ने बैठक के दौरान सुरक्षाबलों को आतंकवाद से निपटने के लिए हर वक्त मुस्तैद रहने को कहा। 
विज्ञापन
राजोरी में बैठक के बाद सुरक्षा अधिकारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आतंकवाद से निपटने के लिए सुरक्षा एजेंसियां हर समय सतर्क और मुस्तैद रहें। यह निर्देश शुनिवार को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) जम्मू मुकेश सिंह ने जीओसी 25 डिवीजन और जीओसी रोमियो फोर्स की शनिवार को राजोरी में हुई सुरक्षा बैठक के दौरान जारी किए।

विज्ञापन


राजोरी के दरहाल में सेना के शिविर पर फिदायीन हमले के नौ दिन बाद यह सुरक्षा बैठक बुलाई गई। इसमें खुफिया एजेंसियों, ब्रिगेड कमांडरों, राजोरी-पुंछ के एसएसपी और एसपी ऑपरेशन (शोपियां) शामिल हुए। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि बैठक में जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले राजोरी और पुंछ में आतंकवादी वारदातों से निपटने के लिए कार्य योजना बनाई गई।

खुफिया एजेंसियों ने भी जानकारी साझा की। एडीजीपी ने थन्नामंडी का भी दौरा किया। उन्हें एसएसपी राजोरी मोहम्मद असलम और अन्य अधिकारियों ने आतंकवादियों की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। बताया कि 15 अगस्त को राजोरी के समोट के सोजन वन क्षेत्र में घेराबंदी कर तलाशी अभियान के दौरान आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की।
विज्ञापन


खराब मौसम का फायदा उठाकर दहशतगर्द भाग निकले। हाल ही में पाकिस्तानी ड्रोन से गिराए गए हथियारों को कश्मीर तक पहुंचाने में लश्कर के दो मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया। शीर्ष कमांडर तालिब हुसैन सहित दो आतंकी मॉड्यूल के पांच सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है।

एडीजीपी ने आईआरपी सेकेंड बटालियन मुख्यालय का भी दौरा किया, जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। एडीजीपी ने पुलिस अधिकारियों के साथ अलग-अलग बैठकें कीं और प्रत्येक अधिकारी को आतंकवादी खतरे का मुकाबला करने में उनकी भूमिका और जिम्मेदारियों के बारे में निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें