फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने की बैठक

विज्ञापन
परगवाल में अस्थाई कर्मचारी बैठक के दौरान
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र में रविवार को जल शक्ति विभाग के अस्थायी कर्मचारियों ने बैठक की। इसमें क्षेत्र के बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता अखनूर डिवीजन के प्रधान प्रदीप शर्मा ने की। उन्होंने प्रशासन से अस्थायी कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान देने की अपील करते हुए कहा कि बकाया राशि और स्थायी पालिसी को सरकार जल्दी से जल्दी लागू करे। उन्होंने अस्थायी कर्मचारियों को 8 मार्च को अखनूर में होने वाले कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने के लिए भी कहा। इस अवसर पर एक कमेटी का गठन भी किया गया। इस मौके पर भूपिंदर सिंह, बलवंत सिंह, अधूरी लाल, बालकृष्ण, हरजिंदर सिंह, दलजीत सिंह और सोनू समेत कई कर्मचारी मौजूद रह। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें