बिश्नाह/ बाड़ी ब्राह्मणा। क्षेत्र के गांव हरसा दब्ब्ड़ निवासी युवक अभिषेक कुमार (18) पुत्र रोम लाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अभिषेक कुमार रविवार को हरसा दब्ब्ड़ स्थित अपने घर से निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं लौटा। संपर्क करने पर अभिषेक का फोन स्विच ऑफ आ रहा था। इसके बाद उसकी तलाश में परिचितों को संपर्क किया गया, लेकिन कोई पता नहीं चल पाया। सोमवार की सुबह कुछ राहगीरों ने अभिषेक को बाड़ी ब्राह्मणा स्थित डोगरा कॉलेज के समीप पड़ा पाया। युवक के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक को इलाज हेतु बिश्नाह उपजिला अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत लाया घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।