ज्यौड़ियां। डोगरा सदर सभा खौड़ की तरफ से मंगलवार को पंचायत चकमलाल में बैठक हुई। बैठक में सभा के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा की लंबे संघर्ष के बाद ज्यौडियां से पलांवाला तक की मुख्य सड़क का निर्माण होने जा रहा है। इसका श्रेय सभा के प्रधान गुलचैन सिंह चाढ़क को जाता है। क्योंकि क्षेत्र के लोगों का प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त से कई बार उनके नेतृत्व में मिला था।
बैठक में प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान व किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व उप प्रधान दलजीत सिंह चिब के सहयोग से डिग्री कॉलेज, स्टेडियम, इंद्री पतन तथा परगवाल के बीच दरिया चिनाब पर पुल आदि मिला है। हम उनके बहुत आभारी हैं। बैठक में नंबरदारों तथा चौकीदारों का वेतन बढ़ाने आदि की भी मांग की गई। बैठक में लुदरमनि, शंकर सिंह, कर्ण सिंह तथा नंबरदार रंजीत सिंह आदि उपस्थित रहे।