फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्यौड़ियां में 31 को लगेगा माघ मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। ज्यौड़ियां में 31 जनवरी को लगने वाले माघ मेले की तैयारियों को लेकर मंगलवार को एक बैठक हुई। इस दौरान प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट के प्रधान व किसान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह चिब के नेतृत्व में हुई बैठक में तहसील के ब्लाक भलवाल ब्राह्मणा की चेयरपर्सन नेहा राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

बैठक में अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की कोशिश पर बातचीत की गई। सनद रहे कि एक निशान, एक विधान तथा एक प्रधान के समर्थन में 31 जनवरी 1953 को प्रजा परिषद आंदोलन में मारे गए ज्यौड़ियां के सात लोगों की याद में हर साल मेले लगाया जाता है। इसे क्षेत्र में देसी तिथि के नाम पर माघ मेले के नाम से जाना जाता है। मेले की तैयारी के बारे में संस्थापक प्रजा परिषद मेमोरियल ट्रस्ट तथा किसान बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष दलजीत सिंह चिब ने बताया कि मेले में खेतीबाड़ी से संबंधी सभी सरकारी विभागों की तरफ से स्टाल लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें